Breaking News

एस.आर. ग्रुप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध : पियूष सिंह चैहान

– एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य शौर्य 2025 खेल महोत्सव
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। एस.आर. ग्रुप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है, अवसर था एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य शौर्य 2025 खेल महोत्सव का और खिलाड़ियों का उतसाह वर्धन कर रहे थे संस्थान के उपाध्यक्ष पियूष सिंह चैहान।
एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य-2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ संस्थान के उपाध्यक्ष पियूष सिंह चैहान ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पियूष सिंह चैहान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमें मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं। शौर्य जैसे खेल आयोजन विद्यार्थियों के छिपे हुए हुनर को उजागर करने का सशक्त मंच हैं। एस.आर. ग्रुप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस आयोजन में एस.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SRIMT), एस.आर. एम. बिजनेस स्कूल (SRMBS) तथा एस.आर. एस.आर.एम. इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SRMAIMS) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव में इनडोर एवं आउटडोर दोनों श्रेणियों के खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज तथा रस्साकशी जैसे खेल शामिल रहे।
खेल उत्सव की शुरुआत फुटबॉल मैच से हुई, मैच में MBA और CSE के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दौड़ प्रतियोगिताओं में धावकों का जलवा ट्रैक पर भी छात्रों का उत्साह चरम पर रहा। लड़कियों और लड़कों की 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शौर्य- 2025 के समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आर. ग्रुप के तीनों संस्थानों से 4000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों का उत्साह, समर्पण एवं अनुशासन आयोजन कस सफलता के प्रमुख आधार रहे।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES