Breaking News

केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभांवित : भानु प्रताप सिंह वर्मा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
जालौन। केंद्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म,लघु और मध्यम उधम मंत्रालय भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा अध्यक्षता में जालौन जनपद के विकासखंड डकोर के ग्राम पंचायत ऐन्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से देखा गया।
इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्बंधित सामग्री, प्रमाणपत्र इत्यादि वितरित की गयीं. इसके अलावा योजनाओं के लाभ से वांछित पात्र व्यक्तियों ने कार्यक्रम स्थल पर ही अपने पंजीकरण कराये जिससे उन्हें लाभ मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित जनप्रतिनिधिगण , ग्रामीण वासियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारिओं ने प्रधानमंत्री का एलईडी वैन द्वारा सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व आमजन मानस को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एलइडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग ले एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं जो व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं वह अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं से लाभान्वित करायें।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत के लिए जो संकल्प लिया गया है, उसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं निरंतर प्रयास जरूरी है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल, जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रमाण योजना एवं नैनो उर्वरक की विस्तृत स्टॉल लगाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES