Breaking News

सिटीजन चार्टर लागू कराने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ संघर्षरत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शिक्षा भवन के कार्यालयों में शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा जारी सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढ़ग से लागू कराने की मांग को लेकर संगठन की लखनऊ की 104 विद्यालय इकाइयों में सिटीजन चार्टर लागू कराये जाने सम्बन्धी पारित प्रस्ताव मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव एवं शिक्षा निदेशक को प्रेषित किए जाएगे। यह निर्णय आज क्वीन्स इण्टर में जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला कार्यकारिणी की बैठक में किया गया।
उत्तर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि जिला संगठन द्वारा गत दो वर्षो से शिक्षा भवन के कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सिटीजन चार्टर लागू कराने की मांग की जा रही थी। शिक्षा निदेशक द्वारा सिटीजन चार्टर जारी कर प्रदेष के शिक्षाधिकारियों को इसे लागू किए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिला संगठन द्वारा संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप-शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम एवं द्वितीय को इसे लागू किए जाने की मांग की गई थी और शिक्षाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था। किन्तु अभी तक इसे लागू नही किया गया है जिससे जिला संगठन का चरणबद्व संघर्ष के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
जिला संगठन की बैठक में महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0 के0 त्रिवेदी, अनिल शर्मा, अनुराग मिश्र, मंजू चैधरी, डा0 मीता श्रीवास्तव, महेश चन्द्र, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, इनायत उल्लाह खां, आर0पी0 सिंह, आलोक पाठक, डा0 अनिल तिवारी, डा0 शैलजा गुप्ता, सुमित अजाॅय दास, आरती वर्मा, रेनू वर्मा, गायत्री दीक्षित, मुनीर अहमद, डा0 काजी खलीकुर्र रहमान, महमूज आलम, विनीत तिवारी, उपेन्द्र मिश्र, मो0 सिराज, वसीम महमूद, रमेश यादव, आदि उपस्थित थे।

Check Also

4 दिन से बंद बिरयानी शॉप के फ्रीजर में मिला शव, ब्लू ड्रम के बाद एक और मर्डर मिस्ट्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES