Breaking News

निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, कापी-किताब, ड्रेस के नाम पर लूट के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्षन किया, दिया ज्ञापन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। वर्तमान में सभी स्कूलों में नये सत्र का प्रारम्भ हो चुका है। जहाँ एक ओर अभिभावक बढ़ती महंगाई के चलते पूरे परिवार के साथ दिन भर मेहनत मजदूरी करने के बाद भी अपने घर का खर्च चला पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं, वहीं कई निजी स्कूलों द्वारा फीस में वृद्धि करने के साथ ही साथ अभिभावकों को कापी-किताब व ड्रेस के नाम पर लूटा जा रहा है और इन स्कूलों द्वारा अपनी बताई गयी दुकानों से ही बच्चों की पठन-पाठन की सामग्री व ड्रेस खरीदने का अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा कई गुना दाम बढ़ाकर अवैध वसूली की जा रही है। कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से की जा रही इस प्रकार की वसूली के खिलाफ है।,
अभिभावकों की पीड़ा को देखते हुए निजी स्कूलों द्वारा की जा रही इस प्रकार की लूट को तत्काल रोके जाने एवं फीस, किताबें एवं यूनिफार्म के लिए एक न्यायोचित नियमावली बनाये जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश भर में जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों के संयुक्त नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर निजी स्कूलों द्वारा की जा रही इस प्रकार की लूट को तत्काल रोके जाने की मांग की गई।

Check Also

पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज, जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका: केशव मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES