Breaking News

एक लाख से अधिक ग्राम चौपालों में साढ़े तीन हजार प्रकरण निस्तारित : केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 1306 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिनमें 3642 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 3449ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 5996ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में 73 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।
बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल, गांव की समस्या, गांव में समाधान का आयोजन किया जा रहा है और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है। ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। व्यक्तिगत समस्याओं‌ के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे।
ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 01 लाख 06 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है जिनमें 75 लाख 43 हजार से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 04 लाख 24 हजार से अधिक समस्याओंध्प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES