Breaking News

प्रगतिशील छत्रिय स्वर्णकार महासभा ने कराया निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
नई दिल्ली 26 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आज 26 सितंबर को प्रगतिशील क्षत्रिय स्वर्णकार सभा द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन शिविर का उद्घाटन पूर्वी दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया।
ज्ञात हो कि रविवार 26 सितंबर 2021 को समुदाय भवन, गांधीनगर दिल्ली में प्रगतिशील छत्रिय स्वर्णकार सभा द्वारा एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सभा के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा यह नेत्र परीक्षण शिविर विगत 6 वर्षों से कराया जा रहा है। यह उनकी माता स्व० अनार देवी व पिता स्व० शेर सिंह (डिब्बे वाले) की पावन स्मृति पर आयोजित किया जाता है।
आयोजक कविता वर्मा ने बताया कि आज इस आयोजित शिविर में 1280 लोगों ने जांच करवाई, जिसमें 28 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया, 500 चश्मे, 50 श्रवण मशीन और 630 लोगों को दवाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सत्य भूषण जैन (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट) और संस्थापक अशोक आनंद भी समस्त कार्यकारिणी के साथ मौजूद रहे।

Check Also

राजधानी में महिलाओं व ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला स्मार्ट ‘पिंक सहेली कार्ड’, बसों में मुफ्त यात्रा की नई व्यवस्था

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार दिल्ली। राजधानी की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES