Breaking News

30 सितम्बर से पोषण पंचायत का आयोजन किया जायेगा – अध्यक्ष विमला बाथम

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 25 सितम्बर। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम ने बताया कि जनपदों में पोषण पंचायत कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। जिसके क्रम में 30 सितम्बर, 2021 को प्रदेश के चयनित 25 जनपदों में ग्रामीण स्तर पर तहसील/ब्लाक में पोषण पंचायत का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 26 जनपदों में पोषण पंचायत कार्यक्रम का सफल संचालन कराया गया है।
श्रीमती बाथम ने बताया कि पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिलाया जायेगा। सैम एवं मैम श्रेणी में रह चुके बच्चों के अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पोषण वाटिका, पौधारोपण एवं सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिलायी जायेगी। स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं पौष्टिक भोजन की जनजागरूकता तथा आवश्यकतानुसार अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण किया जायेगा। उपस्थित समुदाय में पोषण अभियान से सम्बन्धित जागरूकता सामग्री/साहित्य का वितरण एवं कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी। अन्नप्राशन व गोदभराई का कार्यक्रम भी किया जायेगा। पोषण अभियान को सशक्त करने हेतु अन्य प्रभावी उपाय किये जायेेंगे।
अध्यक्ष महिला आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 30 सितम्बर, 2021 को ग्रामीण क्षेत्र स्थित ब्लाक/तहसील स्तर पर मिशन शक्ति पोषण पंचायत कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित जिलाधिकारियों तथा निदेशक बाल विकास तथा महिला कल्याण को पत्र प्रेषित किया है।
30 सितम्बर, 2021 को जनपद बाराबंकी में अध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती विमला बाथम, जनपद मेरठ में उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह, जनपद कुशीनगर में उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु चौधरी, जनपद सोनभद्र में सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, जनपद मैनपुरी में सदस्य श्रीमती सुमन चतुर्वेदी, जनपद देवरिया में सदस्य श्रीमती निर्मला द्विवेदी, जनपद अमरोहा में सदस्य श्रीमती राखी त्यागी, जनपद हाथरस में सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित, जनपद अलीगढ़ में सदस्य श्रीमती मीना कुमारी, जनपद जालौन में सदस्य डा0 कंचन जायसवाल, जनपद महोबा में सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता, जनपद कानपुर देहात में सदस्य श्रीमती पूनम कपूर, जनपद भदोही में सदस्य सुश्री उषारानी, जनपद अमेठी में सदस्य श्रीमती अनिता सचान, जनपद जौनपुर में सदस्य श्रीमती शशि मौर्या, जनपद कन्नौज में सदस्य श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव, जनपद मथुरा में सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया, जनपद अम्बेडकरनगर में सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी, जनपद मुरादाबाद में सदस्य श्रीमती अवनी सिंह, जनपद प्रतापगढ़ में सदस्य श्रीमती सुमन सिंह, जनपद उन्नाव में सदस्य श्रीमती मनोरमा शुक्ला, जनपद लखीमपुरखीरी में सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति, जनपद महराजगंज में सदस्य श्रीमती अर्चना, जनपद बरेली में सदस्य श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल, जनपद हरदोई में सदस्य श्रीमती रंजना शुक्ला द्वारा पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES