Breaking News

सिपाही संदीप यादव बने बुजुर्ग के लिए जीवनरक्षक, सीपीआर देकर बचाई जान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर क्षेत्र में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए पुलिसकर्मी संदीप यादव ने एक बुजुर्ग की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। रहीम नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव ने तत्परता दिखाते हुए अचानक संकट में आए बुजुर्ग अनिल जी को सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अनिल जी सब्जी लेने के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद सिपाही संदीप यादव ने बिना समय गंवाए स्थिति की गंभीरता को समझा और उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने बुजुर्ग को समय पर मदद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
सिपाही संदीप यादव की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है। संकट के समय किसी की मदद के लिए तत्काल आगे आना ही सच्ची सेवा भावना है। संदीप यादव ने अपने कर्तव्य के साथ मानवता का भी परिचय दिया। ऐसे कर्मठ और संवेदनशील पुलिसकर्मी निश्चित रूप से प्रशंसा के पात्र हैं। सिपाही संदीप यादव को साधुवाद। घटना एक सप्ताह पुरानी है लेकिन लेकिन सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादाई है.

Check Also

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचार : ब्रजेश पाठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार मुरादाबाद/लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *