Breaking News

विकास कार्यों में गड़बड़ी हुई तो अधिकारी ज़िम्मेदार होंगे – केशव मौर्या

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 अक्टूबर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में एस0सी0पी0 के अन्तर्गत पूर्व में स्वीकृत विभिन्न जनपदों के 09 चालू कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 46 लाख 72 हजार का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन 09 चालू कार्यों में जनपद बांदा में 06, कानपुर में 02 तथा बलियां में 01 कार्य सम्मिलित हैं।
साथ ही जिला योजना (नवनिर्माण) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 07 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 14 लाख 85 हजार धनराशि आवंटित की गयी है। इन 07 चालू कार्यों में जनपद हाथरस में 04, मुरादाबाद में 02 तथा फिरोजाबाद में 01 कार्य सम्मिलित हैं।
उपमुख्यमंत्री द्वारा जारी शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी।

Check Also

प्रशिक्षण, पारदर्शिता और समन्वय से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES