Breaking News

भोगांव में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, 40 से 50 झांकियों ने मोहा मन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
भोगांव। नगर भोगांव में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा में लगभग 40 से 50 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
युवा नेता अमित सोनी ने बताया कि मां दुर्गा शोभायात्रा की स्थापना वर्ष 1989 में अमर उमेश वर्मा जी द्वारा की गई थी। तभी से यह धार्मिक आयोजन परंपरागत रूप से श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद मैनपुरी के सभी सम्मानित पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष नितिन उमेश वर्मा ने मुख्य अतिथियों, शासन-प्रशासन के अधिकारियों तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों का प्रतीक पटका पहनाकर और बिरला लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने इस परंपरा को आगे भी इसी उत्साह के साथ जारी रखने की भावना व्यक्त की।

Check Also

रामपाल को शास्त्रार्थ की खुली चुनौती, शिवांश नारायण द्विवेदी बने शंकराचार्य के प्रतिनिधि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वाराणसी। सनातन धर्म, वेद-शास्त्रों और हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *