Breaking News

विजयादशमी अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देती है: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजयादशमी के पर्व पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी हमें अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देती है। यह पर्व सिखाता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम हमेशा बुरा होता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है। विजयादशमी का पर्व इसी विश्वास को मजबूत करता है और समाज को सत्य, न्याय तथा सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सपा अध्यक्ष ने अपने संदेश में पीडीए का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीडीए एकरंगी ताकतों के मुकाबले विजयादशमी पर विजय के लिए संकल्पित है। उनके इस बयान को राजनीतिक संदर्भ में भी देखा जा रहा है।
अखिलेश यादव ने पर्व के संदेश के जरिए समाज में न्याय और सत्य की महत्ता पर जोर दिया। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व लोगों को अन्याय, अहंकार और अत्याचार से दूर रहकर सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

Check Also

ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में गाना बजाया तो होगी कार्रवाई

– रेलवे ने यात्रियों को किया सतर्क वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। ट्रेन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *