Breaking News

मिशन शक्ति फेज-6.0: लखनऊ में मंदिरों से गांवों तक महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए लखनऊ कमिश्नरेट के सभी जोनों में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। दुर्गा पंडालों, मंदिर परिसरों, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों में महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
पश्चिमी जोन में चौक पुलिस ने बड़ी काली जी मंदिर मेला परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्वी जोन में गोमतीनगर विस्तार की अवधपुरम कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल और गुड़म्बा क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल तथा गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई।
मध्य जोन में हसनगंज, मदेयगंज और कैंट थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पिंक बूथ, पिंक स्कूटी, एंटी रोमियो टीम और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली बताई गई। दक्षिणी जोन में सरोजनीनगर, गोसाईगंज, नगराम और बिजनौर क्षेत्रों में बाल संरक्षण, पॉक्सो कानून तथा एसिड अटैक से संबंधित जानकारी साझा की गई।
उत्तरी जोन में रहीमाबाद, माल, मलिहाबाद और अन्य क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर्स का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आवश्यक सहयोग देने पर जोर दिया गया।
पुलिस ने 1090, 112, 181, 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में जनभागीदारी की अपील की।

Check Also

लोहिया संस्थान में ‘योकोसो 4.0’ फ्रेशर्स पार्टी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *