वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने आज 7 अक्टूबर, 2021 को लखनऊ छावनी बोर्ड अस्पताल में 250 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस ऑक्सीजन संयंत्र से लखनऊ छावनी बोर्ड अस्पताल के60 बिस्तर को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कर रोगियों को राहत प्रदान की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए पूरी तरह से पीएम केयर्स फंड से फंड दिया गया है।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. शर्मा ने पीएम केयर्स फंड द्वारा वित्त पोषित 02 संयंत्रों की स्थापना की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वीकृत 555 ऑक्सीजन संयंत्रों में से 392 संयंत्र वर्तमान में चालू हो चुके है जो उस गति को दर्शाता है जिसके साथ राज्य और केंद्र सरकार ने कोविड-19 चुनौती का सामना करने के लिए कदम बढ़ाया है।
इससे पूर्व जी एस राजेश्वरन, प्रधान निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान ने लखनऊ छावनी बोर्ड अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ छावनी से विधान सभा सदस्य सुरेश तिवारी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सत्यनारायण, निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान, पुष्पेंद्र सिंह, निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान और डीएन यादव निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान और विकास कुमार, डीईओ लखनऊ छावनी बोर्ड और निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी रक्षा संपदा, मध्य कमान के साथ-साथ लखनऊ छावनी बोर्ड और डीआरडीओ, लखनऊ के अधिकारी भी उपस्थित थे। विलास एच. पवार, सीईओ, लखनऊ छावनी बोर्ड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ।
Check Also
फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …