Breaking News

स्वतंत्र देव ने “मैं भी पन्ना प्रमुख‘” अभियान का शुभारम्भ किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी का ‘‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘‘ अभियान शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख बनकर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘ अभियान का शुभारम्भ किया। पार्टी द्वारा शुरू किये गए मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेगें। भाजपा के प्रदेश में 50 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख सौ प्रतिशत मतदान के लिए डोर टू डोर तथा मैन टू मैन जुडेगें। विश्व के सबसे बडे़ राजनीतिक दल की सबसे मजबूत बूथ संरचना की सबसे मजबूत कड़ी पन्ना प्रमुख ‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘ अभियान के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी 8 से 15 अक्टूबर तक महोत्सव मनाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ, मतदाता सूची के एक पन्ने को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके ‘पन्ना प्रमुख’ को पार्टी के विस्तार और मजबूत नींव तैयार करने का श्रेय देते हुए उन्हें पार्टी की शक्ति बताया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘मैं भी पन्ना प्रमुख‘ अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर काम करते हुए पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधे संपर्क करके संगठन की रीति नीति व मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे मजबूत ईकाई पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय का आधार बनेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने हैशटैग भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख के साथ ‘‘भाजपा को जीताने हेतु पन्ना प्रमुख है समर्पित-फिर प्रदेश में जीत करेंगे सुनिश्चित‘‘ ट्वीट किया।
एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य संगठन के सबसे मजबूत पायदान की कड़ी पन्ना प्रमुख की टीम को मजबूत कर हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने को मजबूत बनाना है।
इस अभियान के प्रत्येक पन्ना प्रमुख अभी से चुनाव तक उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा के साथ लाने का प्रयास करेंगे और चुनाव के समय लोगों को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाये जाने के संकल्प को मजबूती देगें।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES