Breaking News

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद और भारतीय राजनीति में एक युग का अंत: अखिलेश यादव

– देश में आज जो दिख रहा है वह डॉ मनमोहन सिंह के आर्थिक फैसलों की देन है और हमारा देश दुनिया में बराबरी पर खड़ा दिखाई दे रहा है: अखिलेश यादव
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमनोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि वे बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे। प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया। देश में आज जो दिख रहा है वह मनमोहन सिंह के आर्थिक फैसलों की देन है और हमारा देश दुनिया में बराबरी पर खड़ा दिखाई दे रहा है। मनमोहन सिंह ने अपनी सूझबूझ से देश को हर क्षेत्र में बदलाव लाने वाले फैसले लिए। इसके लिए देश उन्हें अच्छे प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद करेगा। उनके निधन से पूरा देश दुःखी है।
श्री यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह ने जिस तरह के फैसले लिए वह आज बता रहे है कि उन्होंने कितनी सूझबूझ के साथ देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला था। उनके द्वारा लिए गए फैसले हमेशा याद किए जाएंगे। उनका निधन अत्यंत दुःखद और भारतीय राजनीति में एक युग का अंत है। सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री, भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन एक अंतर्राष्ट्रीय क्षति भी है।
श्री यादव ने एक प्रसंग याद करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने नदियों को जोड़कर देश को जोड़ने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ केन-बेतवा लिंकिंग प्रोजेक्ट का एमयूओ साईन कर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रस्तुत किया था। नेताजी का यह प्रोजेक्ट पूर्ण हो जाता तो सिंचाई के साथ-साथ बुन्देलखंड के जलस्तर में सुधार और पर्यटन तथा नए निवेश के दरवाजे खोलता। लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता नहीं दी।

Check Also

जयंत चैधरी से मिले प्रवक्ता अनिल दुबे, किया संगठन विस्तार पर चर्चा

वेब वार्ता (अजय कुमार वर्मा)/ न्यूज एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES