Breaking News

राष्ट्रीय लोक दल का पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गौरतलब है कि आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार चैधरी जयंत सिंह का जन्मदिवस मनाने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने कहा कि देश ने आज न केवल एक राजनेता बल्कि महान अर्थशास्त्री भी खोया है पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का निधन देश की अपूरणीय क्षति है, आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को भारतीय राजनीति के इतिहास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए हमेशा उदारता पूर्वक याद रखा जाएगा। सरल स्वभाव के धनी डॉ मनमोहन सिंह को सभी राजनैतिक दलों में सम्मान प्राप्त था और अपने 1० वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे और सभी राजनैतिक दलों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया।

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES