Breaking News

विंध्याचल दर्शन को पहुंचे असम के सीएम, राहुल गांधी पर टिप्पणी से बढ़ी सियासी चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताते हुए इलाज कराने की जरूरत है। उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी “राहुलवादी” नहीं हो सकता और हाल के कुछ राजनीतिक बयानों का हवाला देते हुए अपनी बात रखी। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान से जुड़े विवादों पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना नहीं की जा सकती और इतिहास को तथ्यों के आधार पर देखना चाहिए।
असम की स्थिति पर उन्होंने कहा कि राज्य में जनसंख्या संतुलन और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर सरकार सतर्क है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक सूचनाएं केंद्र सरकार को दी जा चुकी हैं, जबकि एनआरसी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वह लगभग ढाई वर्ष बाद विंध्याचल आए हैं और यहां हुए विकास कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
विंध्याचल पहुंचने पर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन की व्यवस्था पुरोहित धीरज मिश्रा ने कराई।

Check Also

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री संग नौसेना शौर्य वाटिका का किया लोकार्पण

– जब सैनिक सीमा की रक्षा करते हैं, तब 140 करोड़ भारतवासी चैन से सोते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES