Breaking News

डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए

– महाराष्ट्र सरकार ने आज सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द किए गए
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
बारामती। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। इस हादसे में विमान में सवार उनके निजी सहायक, सुरक्षा अधिकारी, पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, हालांकि शुरुआत में छह की खबर आई थी।
मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में सवार अजित पवार बारामती पहुंचे थे, जहां वे महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने वाले थे। सुबह करीब 8:45 बजे लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया और जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई, जो कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गया। पूरा विमान जलकर खाक हो गया। घटनास्थल पर मलबा बिखरा पड़ा है और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में बायीं ओर एक शव भी नजर आ रहा है। राहतकर्मियों को आग बुझाने और शव निकालने में भारी परेशानी हुई। विमान का इंजन दूर जाकर गिरा था। पुलिस ने सभी शवों को एंबुलेंस से बारामती जिला अस्पताल भेज दिया है।
हादसे की खबर मिलते ही शरद पवार मुंबई से और सुप्रिया सुले दिल्ली से पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। परिवार के अन्य सदस्य मुंबई आवास पर पहुंच रहे हैं। अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती रवाना हो चुके हैं। बारामती में शोक की लहर दौड़ गई है और व्यापारियों ने दिन भर बंद का ऐलान किया है। मारे गए लोगों में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक तथा फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली शामिल हैं। डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में सन्नाटा पसर गया है।
अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पीएम ने CM देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने X पर अजित के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

Check Also

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी राहत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *