Breaking News

काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप, जांच शुरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर सोमवार को नया विवाद सामने आया। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों सहित करीब 10 बाउंसरों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए चौक थाने में तहरीर दी गई है। शिकायत करने वालों में फुलवरिया निवासी बाबूलाल सोनकर और भदैनी के अनुज पांडेय शामिल हैं। उन्होंने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की है।
दूसरी ओर मंदिर प्रशासन का कहना है कि भोग आरती के दौरान तीन-चार लोगों का एक समूह पश्चिमी द्वार की रेलिंग पार कर जबरन मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। मौके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें रोका तो कथित रूप से उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। उस समय कतार में महिला श्रद्धालु भी मौजूद थीं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विवाद से जुड़ी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही हैं।
चौक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच मंदिर प्रशासन की ओर से की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

छत से कूदी किशोरी, छेड़खानी से बचते हुए टूटी रीढ़ की हड्डी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर/खजनी। खजनी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES