Breaking News

साहसी बालिका संस्था प्रतिनिधिमंडल की सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। कायमगंज की गैर-सरकारी संस्था साहसी बालिका संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. सुरभि के विधानसभा क्षेत्र में संचालित सामाजिक गतिविधियों के संदर्भ में सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्वावलंबन और कौशल विकास प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था की ओर से बताया गया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से जनजागरूकता शिविर, परामर्श कार्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनसे बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर का भ्रमण भी किया और सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। सदन की गरिमा, अनुशासन और लोकतांत्रिक संवाद की परंपरा को समझते हुए सदस्यों ने इसे प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संस्था को निरंतर समाजहित में सक्रिय रहने की शुभकामनाएं भी दीं।

Check Also

सीएम योगी के निर्देश पर लंबित आवास मामलों के निस्तारण को लागू होगी एकमुश्त समाधान योजना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लंबित आवासीय और व्यावसायिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES