Breaking News

समाजवादी पार्टी ने पारदर्शी एसआईआर प्रक्रिया हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राज्यभर में पारदर्शी ढंग से एसआईआर कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों के 1,62,486 पोलिंग स्टेशनों पर बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा गणना-प्रपत्र भरने की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से बताई जाए। इसके साथ ही 2003 की मतदाता सूची सभी पोलिंग स्टेशनों पर ऑनलाइन अपलोड करने और घर-घर जाकर गणना-प्रपत्र की दो प्रतियों का वितरण एवं संग्रह कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गाजियाबाद की कई विधानसभा सीटों पर बी.एल.ओ. मतदाताओं से अनावश्यक दस्तावेज मांग रहे हैं और 2003 की मतदाता सूची की जानकारी नहीं दे रहे। कई पोलिंग स्टेशनों पर यह सूची अपलोड तक नहीं है। संतकबीर नगर और लखीमपुर खीरी में भी बड़ी अनियमितताएँ सामने आई हैं, जिससे मतदाता गणना-प्रपत्र भरने में असमर्थ हैं और 9 दिसम्बर 2025 के बाद उन्हें नोटिस मिलने की आशंका है। अंत में पार्टी प्रतिनिधि के.के. श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES