Breaking News

इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा दिलाने के नाम पर 42 लाख की ठगी, अमेठी में साइबर जालसाजों का कारनामा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
अमेठी। जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी रकम दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से करीब 42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कई वर्षों तक किस्तों में रकम ट्रांसफर की, लेकिन अंत में उसे सिर्फ धोखा ही मिला।
शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के ब्योरेमहु गांव निवासी राम मिलन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने दिल्ली की एक निजी कंपनी से इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। दो साल बाद एजेंट की मृत्यु हो गई, जिससे प्रीमियम जमा करने में उन्हें परेशानी होने लगी। वर्ष 2021 में राहुल जैन नामक व्यक्ति ने फोन कर खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी पुरानी पॉलिसी की लगभग 25 लाख रुपये की मैच्योरिटी राशि मिल सकती है। आरोपी ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराने शुरू कर दिए। यह सिलसिला अगस्त 2025 तक चलता रहा। पीड़ित के अनुसार उन्होंने सभी भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किए और अंतिम बार 6 अगस्त 2025 को 1.94 लाख रुपये भेजे। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी पहले बीमारी का बहाना बनाता रहा और बाद में मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गया।
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Check Also

छत से कूदी किशोरी, छेड़खानी से बचते हुए टूटी रीढ़ की हड्डी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर/खजनी। खजनी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES