Breaking News

ग्राम्य विकास संस्थान में प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में 14 फरवरी 2026 को महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के निर्देशानुसार ग्राम विकास विभाग के समूह क, ख और ग श्रेणी के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव पूर्व अपर निदेशक बी.डी. चौधरी के संरक्षकत्व और अध्यक्षता में तथा अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के प्रशासनिक नियंत्रण में आयोजित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव, उप निदेशक एवं आचार्य, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अयोध्या निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, जिला प्रशिक्षण अधिकारी चुने गए, जबकि महामंत्री पद पर डॉ. मनीष चन्द्रा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी लखीमपुर निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक यूपीएसआरएलएम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी मिली। उप मंत्री पद पर दिलीप कुमार निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त सर्वसम्मति से डॉ. विजय प्रताप यादव, प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी तथा डॉ. नवीन कुमार सिन्हा को निर्विरोध विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। चुनाव से जुड़े सभी कार्यक्रम सेवा निवृत्त उप निदेशकों की निगरानी और गहन परीक्षण में संपन्न हुए। आयोजन की व्यवस्थाओं में संस्थान के सहायक निदेशक राजीव कुमार दुबे और डॉ. राजकिशोर यादव का विशेष योगदान रहा, जिसकी प्रतिभागियों ने सराहना की।
संस्थान के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी प्रशिक्षण गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाते हुए ग्राम विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Check Also

अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- एकता-अखंडता की रक्षा का लें संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES