Breaking News

अखिलेश ने भागीदारी संकल्प मोर्चा की रैली में भाजपा को ललकारा

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
हरदोई 27 नवम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है। सबका काम छिन गया है। किसान को धान की कीमत नहीं मिली। नौजवान के पास रोजगार नहीं है। बिजली कारखाने नहीं लगे। भाजपाई जीप चढ़ाते है और जीभ चलाते हैं। अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे भाजपाई डराकर कर रहे हैं। जनता इनको पहचान गई है। जनता बदलाव चाहती है। सन् 2022 के चुनावों में जनता भाजपा का सफाया करेगी। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अपील थी कि वह भाजपा के खिलाफ मतदान करे, भाजपा की इस बार ऐसी ऐतिहासिक हार होगी जिसका उन्हें अंदाज भी नहीं होगी। श्री यादव आज हरदोई जनपद में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर सण्डीला के सागरगढ़ी झावर मैदान में आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चा की विशाल रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
इस रैली की अध्यक्षता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने की। श्री राजभर ने जनता से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेकर जाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के तमाम वर्गों को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा सण्डीला अपने लड्डुओं के लिए मशहूर था, वह कारोबार भी बंद हो गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले समाजवादियों के काम से अपना काम चला रहे है। भाजपा सरकार जातीय जनगणना से भाग रही है। समाजवादी सरकार गिनती कराकर आबादी के हिसाब से भागीदारी और सम्मान देंगे। पष्चिम बंगाल में ‘खेला होबे‘ का नारा था उत्तर प्रदेश में सन्2022 के चुनावों में भाजपा के लिए ‘खदेड़ा होबे‘ का नारा है। अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व विधायक अनिल वर्मा एवं सत्य नारायण ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर डॉ0 राजपाल कश्यप, ऊषा वर्मा, बाबू रामपाल, जितेन्द्र वर्मा जीतू, राममूर्ति अर्कवंशी, प्रेमचन्द्र प्रजापति, अरविंद राजभर, गया प्रसाद राजवंशी, बाबू खां, घनश्याम अर्कवंशी, अभिषेक दीक्षित एवं अश्विनी पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Check Also

UPWJU बहराइच ईकाई का गठन, मसऊद कादरी अध्यक्ष, राजीव शर्मा महामंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार बहराइच। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (UPWJU) की बहराइच जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A