Breaking News

उत्तर प्रदेश वैश्विक स्तर पर पर्यटन हब के रूप में उभरा, आए 33 करोड़ पर्यटक -जयवीर सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में फिर नया कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है। मौजूदा वर्ष के बीते छह माह में लगभग 33 करोड़ पर्यटकों ने यहां का रुख किया। अयोध्या ने काशी को भी पीछे छोड़ दिया। यहां छह माह में लगभग 11 करोड़ लोग पहुंचे। वर्ष 2022 में प्रदेश में जितने पर्यटक आए थे, उससे एक करोड़ से भी अधिक इस वर्ष शुरुआती छह माह में पहुंचे। इसी तरह, वर्ष 2023 के शुरुआती छह माह में आए पर्यटकों की संख्या से 13 करोड़ से भी अधिक है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
प्र्यटकों के आंकड़ा पेष करते हुए मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छह माह में कुल 32,98,18,122 पर्यटक यूपी में भ्रमण के लिए आए, जबकि वर्ष 2022 में पूरे एक वर्ष में लगभग 3186 लाख पर्यटक आए थे। इसी तरह बीते वर्ष के शुरुआत छह माह में 196034967 पर्यटक आए थे। जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। छह माह में 109969702 घरेलू, 2851 विदेशी यानि कुल 109972553 पर्यटक आए थे। वाराणसी में 45982313 घरेलू 133999 विदेशी पर्यटक आए। प्रयागराज में 45394772 घरेलू 3668 विदेशी पर्यटक आए। मथुरा में 30702513 घरेलू 49619 विदेशी पर्यटक आए। लखनऊ में 3506981 घरेलू 7108 विदेशी पर्यटक आए। आगरा में 6984352 घरेलू और 703860 विदेशी पर्यटक आए।

Check Also

आशा एवं आशा संगिनियों ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सम्मानजनक वेतन आदि की मांग रखी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। आल आशा एवं आशा कार्यकर्ती सेवा समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES