Breaking News

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली पल्लवी कुमारी की जिंदगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
अलीगढ़। अलीगढ़ के हरदुआगंज की पल्लवी कुमारी आज बदलते उत्तर प्रदेश की उस तस्वीर का प्रतीक बन चुकी हैं, जहां सरकारी योजनाएं मेहनती युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने पल्लवी के जीवन की दिशा बदल दी और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त पहचान दी।
मूल रूप से हाथरस की रहने वाली पल्लवी कुमारी ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद अलीगढ़ के डीएस कॉलेज से भूगोल में एमए किया। वर्ष 2016 में विवाह के बाद उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय लिया और ऑप्टोमेट्री में डिप्लोमा किया। इसके बाद पटियाला और जालंधर के प्रतिष्ठित नेत्र अस्पतालों में कार्य कर उन्होंने व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। नौकरी के दौरान ही उनके मन में अपना व्यवसाय शुरू करने का विचार पनपने लगा। मार्च 2025 में अलीगढ़ लौटने के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया। पंजाब नेशनल बैंक से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पांच लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अप्रैल के अंत में ऋण स्वीकृत हुआ और उसी माह हरदुआगंज में “क्लियर विजन आई केयर एंड ऑप्टिकल” की शुरुआत की।
आज पल्लवी न केवल सफलतापूर्वक अपनी शॉप का संचालन कर रही हैं, बल्कि नियमित रूप से ऋण की किश्तें भी जमा कर रही हैं। वे आसपास के गांवों में नेत्र जांच कर सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। पल्लवी का मानना है कि महिलाएं संकल्प लें तो परिवार, बच्चों और व्यवसाय के बीच संतुलन बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं। भविष्य में वह अपने पति के लिए भी एक ऑप्टिकल शॉप खोलने का सपना देख रही हैं।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES