Breaking News

टैक्स अफसर के घर सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, लोकायुक्त का छापा

– 12 प्लॉट, 3 मकान और 6 एकड़ जमीन के कागज बरामद
– तलाशी अब भी जारी, और खुलासों की उम्मीद
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
हुबली। कर्नाटक के हुबली शहर में बुधवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने एक बड़े अफसर के घर छापा मारकर करोड़ों की काली कमाई का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई कोप्पल जिले के वाणिज्यिक कर विभाग के उप निदेशक एस.एम. चव्हाण के दत्तानगर, विद्यनगर स्थित आवास पर की गई। छापेमारी के दौरान टीम को चार लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में सोना और चांदी, साथ ही कई बेशकीमती संपत्तियों के दस्तावेज मिले।
लोकायुक्त की शुरुआती जांच में सामने आया कि चव्हाण के पास आय से कहीं अधिक संपत्ति है। टीम को 12 प्लॉट्स, 3 रिहायशी मकान, और 6 एकड़ कृषि भूमि से जुड़े कागजात मिले हैं। इसके अलावा कई बैंक खातों, लॉकरों और अन्य कीमती वस्तुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
लोकायुक्त अधिकारी लगातार चव्हाण के घर की तलाशी ले रहे हैं। आस-पास के इलाकों में भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, छापा आय से अधिक संपत्ति के संदेह में डाला गया था, और अब तक की कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि संपत्ति कई नामों पर और अन्य ठिकानों पर भी हो सकती है। इस छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। आम लोग जहां इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं, वहीं सरकारी महकमे में खलबली मच गई है।

Check Also

जिला शिक्षक सम्मान से नवाजी गईं प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी, शिक्षा के प्रति समर्पण को मिली नई पहचान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार भागलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES