Breaking News

IndiaSkillsCompetition2025 की तैयारियों पर मिशन निदेशक पुलकित खरे के वर्चुअल निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। कौशल विकास मिशन मुख्यालय, लखनऊ में मिशन निदेशक पुलकित खरे की अध्यक्षता में IndiaSkillsCompetition2025 की तैयारियों को लेकर सभी जनपदों के संयुक्त निदेशकों और जिला समन्वयकों की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों, समय-सारिणी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मिशन निदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम चरण जनपद स्तर पर आयोजित होगा, जिसके लिए पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यह प्रतियोगिता 20 चयनित कौशलों में आयोजित की जाएगी और 18 मंडलों से 5–6 प्रमुख विधाएँ निर्धारित की गई हैं। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 25 तारीख के मध्य नोडल ITI में संपन्न होगी, जिसके सफल संचालन के लिए संयुक्त निदेशक एवं नोडल प्रिंसिपल की द्विसदस्यीय समिति गठित की गई है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रतियोगिता में कम से कम 90 प्रतिशत प्रतिभागियों की उपस्थिति अनिवार्य रहे। सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को समय पर सूचित करने तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जनपद स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों के नाम कौशल विकास मिशन मुख्यालय को भेजे जाएंगे, जो 1 से 10 दिसंबर के बीच होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर के मूल्यांकन के लिए संयुक्त निदेशक और उद्योग विशेषज्ञों की 2–3 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसकी सूची मंजूरी के लिए मिशन मुख्यालय को भेजी जाएगी। मंजूरी के बाद संबंधित विधाओं के लिए सील्ड पैक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
मिशन निदेशक ने निर्देश दिया कि पूरी प्रतियोगिता प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी रखी जाए, ताकि प्रत्येक प्रतिभागी को बराबर अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने का पूरा अवसर प्रदान किया जाए। बैठक में संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार सहित मिशन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES