Breaking News

“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” ने फूड लाइसेंस हेतु शिविर आयोजित किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 अक्टूबर। “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नरही बाजार” के बैनर तले नरही बाजार में खाद्य पदार्थ के व्यापारियों की सुविधा के लिए “खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग “द्वारा फूड लाइसेंस हेतु शिविर आयोजित किया गया।
नरही बाजार के खाद्य पदार्थ के व्यापारियों के फूड लाइसेंस के नवीनीकरण एवं नए पंजीयन हेतु नरही बाजार में “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल,नरही” के तत्वाधान में “खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग” द्वारा पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया जो प्रातः 11:00 से 5:00 बजे तक चला शिविर में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अंकिता यादव मुख्य रूप से उपस्थिति रही।
“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही बाजार” के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, (बबुआ) ने बताया इस शिविर में नरही बाजार के 30 व्यापारियों ने नए पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु आवेदन किया
शिविर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नरही बाजार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संदीप गुप्ता, अश्वनी मिश्रा, संजय साहू मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *