Breaking News

बीबीएयू में सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने त्रिगुणा दा साइंस एनजीओ के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हम यातायात नियमों का पालन करेंगे और हेलमेट का उपयोग करेंगे तभी सुरक्षित सफर का आनंद ले पाएंगे।
आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने युवाओं की लापरवाही पर चिंता जताई और कहा कि सड़क पर तेज और बिना सावधानी से वाहन चलाना जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए ताकि युवाओं को सुरक्षा की गंभीरता समझाई जा सके। इस मौके पर एसीपी लखनऊ श्री इंद्रपाल सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति दुर्घटना के शिकार की सड़क पर मदद करता है तो सरकार उसे 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन कुमार चौरसिया ने सभी अतिथियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन का दायित्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेंद्र ने निभाया। कार्यक्रम में डॉ. तरुणा, डॉ. मीना विश्वेश्वर सहित अनेक शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। हेलमेट वितरण के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES