Breaking News

54वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में गुवाहाटी क्षेत्र चैंपियन, तिनसुकिया उपविजेता

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। 54वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025–26 (अंडर-17 फुटबॉल बालक) का रोमांचक समापन केंद्रीय विद्यालय एएमसी, लखनऊ में हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुवाहाटी क्षेत्र और तिनसुकिया क्षेत्र के बीच बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शुरू से ही जोश और संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। तिनसुकिया ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन गुवाहाटी ने बेहतर तालमेल और सटीक फिनिशिंग के दम पर बढ़त बनाए रखी और 5–3 से शानदार जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
तीसरे स्थान के लिए मुंबई और गुरुग्राम के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई ने गुरुग्राम को 2–0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी मैचों के दौरान विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मीडिया प्रभारी प्रत्युष रंजन ने बताय कि फाइनल मुकाबले के बाद विद्यालय प्रांगण में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पी.एल. होटा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
केंद्रीय विद्यालय एएमसी के प्राचार्य मनीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और खेल भावना विकसित करने का अवसर भी है। समापन अवसर पर विजेताओं और उपविजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पाँच दिनों तक चले इस आयोजन ने युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Check Also

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ने की श्रद्धालुओं से अपील

– मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES