Breaking News

तापसी-प्रतीक अभिनीत “वो लड़की है कहां?” का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)
मुंबई 18 नवंबर। फिल्म वो लड़की है कहां? के मेकर्स ने प्रतीक गांधी और तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म का पहला लुक रिलीज कर दिया है। जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स स्टूडियो की अपकमिंग फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें पहली बार तापसी और प्रतीक की जोड़ी नजर आएगी।
पहली बार एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने और फिल्म से अपने शानदार लुक को साझा करने पर, तापसी ने कहा, एक पुलिस महिला की भूमिका निभाना और एक कॉमेडी फिल्म करना हमेशा मेरी विशलिस्ट में था। मुझे खुशी है कि यह आखिरकार मुमकिम हो गया। मैंने प्रतीक का काम देखा था, मुझे लगता है कि वह बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।
प्रतीक अपने किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
प्रतीक ने कहा, वो लड़की है कहां? में मेरा किरदार बहुत अलग है और यह बहुत ही रोमांचक है। तापसी सुपर प्रतिभाशाली हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। अरशद ने बहुत बारीकियों के साथ कहानी लिखी है! मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।
जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स वो लड़की है कहां? तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी अभिनीत और अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित है। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Check Also

उत्तरायणी कौथिग-2026 के तृतीय दिवस पर बही लोक संस्कृति की इन्द्रधनुषी बयार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES