Breaking News

एडीजीपी PAC डॉ. रामकृष्ण का मिर्जापुर दौरे पर प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण

– एडीजीपी ने प्रशिक्षुओं के लिए नवनिर्मित क्लासरूम का उद्घाटन भी किया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मिर्जापुर। एडीजीपी पीएसी उत्तर प्रदेश डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार (आईपीएस) ने 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके बाद ADGP PAC सीधे प्रशिक्षण मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने आरटीसी में चल रहे आउटडोर प्रशिक्षण की जानकारी ली और जवानों द्वारा प्रस्तुत बलवा ड्रिल का डिमॉन्स्ट्रेशन देखा। जवानों की फुर्ती और तत्परता को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और इसे बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया।
सोमवार को मिर्ज़ापुर पहुँचने पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार का उनके आगमन पर सेनानायक नैपाल सिंह (आईपीएस) ने गेस्ट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के क्लासरूम, कम्प्यूटर कक्ष, बैरक, मेस और पुलिस मॉडर्न स्कूल का बारीकी से अवलोकन किया। विभिन्न शाखाओं और अभिलेखों का जायजा लेते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षुओं के लिए नवनिर्मित क्लासरूम का उद्घाटन भी किया गया। इस कदम को प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण करते हुए एडीजी पीएसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत उन्होंने सैनिक सम्मेलन में प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। सम्मेलन के दौरान डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि अनुशासन, लगन और कर्तव्यनिष्ठा ही किसी जवान की असली पहचान है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने और संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही पुलिस बल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है और समाज में सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत कर सकता है।
निरीक्षण के दौरान वाहिनी चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह पटेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर पुलिस महानिदेशक का यह दौरा जवानों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ। निरीक्षण से न केवल प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिली बल्कि अधिकारियों और जवानों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। प्रशिक्षुओं ने एडीजी के दिशा-निर्देशों को अपने कार्य और आचरण में उतारने का संकल्प व्यक्त किया, जिससे भविष्य में वाहिनी की कार्यकुशलता और अनुशासन और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also

दूल्हा मामी संग फरार, 14 वर्षीय भाई की जबरन शादी चाइल्ड हेल्पलाइन ने रुकवाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES