Breaking News

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल बने नायल के नए चेयरमैन

– 24वीं बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
– सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें : एस.पी. गोयल, मुख्य सचिव
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आईएएस एस.पी. गोयल को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को लोकभवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 24वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। बैठक में निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्ताव रखा गया कि मुख्य सचिव को नायल का चेयरमैन बनाया जाए, जिस पर बोर्ड ने सहमति व्यक्त की और प्रस्ताव पारित कर दिया।
बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आईएएस एनजी रवि कुमार और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आईएएस लोकेश एम ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। वहीं नायल के सीईओ आईएएस राकेश कुमार सिंह और नोडल अधिकारी आईएएस शैलेंद्र कुमार भाटिया लोकभवन में भौतिक रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की समयसीमा, अधोसंरचना विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नायल बोर्ड ने परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव और नायल के नवनियुक्त चेयरमैन एस.पी. गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना की प्रगति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो उत्तर प्रदेश को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Check Also

राजस्व वसूली तेज करने और अवैध शराब पर सख्ती के निर्देश, 10 जिलों के आबकारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES