Breaking News

दशहरा देखकर लौट रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, चारों की मौके पर मौत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में चार युवकों की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिसके बाद मौके पर ही सभी की मौत हो गई। मृतकों के नाम विकास, यश, सुनील और रवि हैं। सीओ मयंक पाठक ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब चारों युवक दशहरा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे और ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। अस्पताल में सभी को मृत घोषित कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार को अलीगढ़ के बाहरी इलाके में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिसमें बाइक पर सवार सभी लोगों की जान चली गई। घटना को लेकर सर्कल अधिकारी (सीओ) मयंक पाठक ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब विकास, यश, सुनील और रवि दशहरा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। पाठक ने कहा, वो शनिवार रात को बुलंदशहर जिले के डिबाई शहर के एक गांव से निकले थे और सुबह होने से पहले घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद वो तुरंत अन्य ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। चारों लड़के आपस में रिश्तेदार थे। अधिकारी ने कहा की सभी युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
यश के दादा, हरिओम शर्मा ने कहा कि मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के माध्यम से यश की पहचान करने के बाद पुलिस ने उन्हें मौत के बारे में सूचित किया।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES