Breaking News

बिश्नोई गैंग के नाम पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बलिया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बलिया के एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। कारोबारी को ये धमकी एक चिट्ठी के जरिए मिली है जिसमें कहा गया है कि पैसा नहीं देने पर उन्हें अंजाम भुगतना होगा। कारोबारी ने कहा है कि उनका परिवार इस धमकी से काफी चिंतित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यापारी नगर पंचायत बेल्थरा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी रेनू गुप्ता वर्तमान में बेल्थरा रोड नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। पूर्व अध्यक्ष ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार गुप्ता को डाक सेवा के माध्यम से दो दिन पहले एक पत्र मिला था, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। चिट्ठी में धमकी दी गई है कि रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चिट्ठी मिलने के बाद गुप्ता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351(4) (अज्ञात संदेश द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। रसड़ा क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पत्र भेजने वाला व्यक्ति वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित है या नहीं।
दिनेश गुप्ता ने मीडिया को बताया कि वह और उनका परिवार इस धमकी से काफी चिंतित है। गुप्ता एक व्यापारी के साथ साथ राजनीतिक रसूख वाले भी हैं, उनकी पत्नी रेनू गुप्ता भी अध्यक्ष हैं। पुलिस ने गुप्ता और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES