Breaking News

मत्स्य विभाग की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को मिल रहा है- संजय निषाद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 नवंबर। आज दिनांक 7 नवंबर को निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉ संजय कुमार निषाद ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को सीधे तौर पर मिल रहा है। मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के मछुआरों के विकास के लिए 39000 करोड रुपए आवंटित किए हैं बल्कि इसके विपरीत पूर्व की केंद्र की सरकारों ने 67 वर्ष में 3000 करोड रुपए ही आवंटित किए थे।
श्री निषाद ने कहा कि प्रदेश में मछुआ समाज के उत्थान हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज वोट योजना, मछुआ कल्याण कोष संचालित की जा रही हैं। मछुआ समुदाय आरक्षण के मुद्दे पर निषाद पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। निषाद पार्टी का गठन मछुआ आरक्षण को लेकर हुआ था और आज भी निषाद पार्टी अपने मुद्दे पर अडिग है। श्री निषाद ने कहा कि 1931 1941 1951 1961 1971 1981 और 1991 तक उत्तर प्रदेश में मछुआ समाज की गिनती अनुसूचित जाति में की जाती थी। प्रदेश एवं केंद्र सरकार मछुआ आरक्षण के विषय पर गंभीर है और जल्द ही सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।

Check Also

बीबीएयू में ‘पञ्च कोश एवं जीवन प्रबंधन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES