Breaking News

सरकार बाढ़ के प्रति ज़रा भी गंभीर नही – अनिल दुबे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में बाढ़ की हालत गंभीर है और सरकार बाढ़ के प्रति ज़रा भी गंभीर नही है।।
आज जारी बयान मे श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश के एक दर्जन से अधिक ज़िलों में नदियाँ उफान पर हैं और बाढ़ की विभीषिका से लोग अपनी जान-माल की गुहार लगा रहें हैं व ज़रूरी सामान के लिए बिलख रहे हैं, यहाँ तक की मासूम बच्चों को पिलाने के लिए न तो दूध उपलब्ध हैऔर न बीमारों के लिए दवा का इंतजाम है। गोरखपुर तथा बस्ती मंडल में बाढ़ का भीषण कहर जारी है, हज़ारों की आबादी बाढ़ में फंसी है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के इंतज़ाम ठीक से नहीं किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में गोरखपुर से बनारस, सोनौली से गोरखपुर और वहां से लखनऊ को जोड़ने वाली सडकों पर यातायात बाधित है। गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कुशीनगर में बाढ़ के कहर से लोग अपना घर बार छोड़ कर भाग रहे हैं। गोंडा में तो टेढ़ी नदी का जल स्तर बढ़ने से लगभग 2 दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया है, जिससे आने जाने के सभी रास्ते बाधित हैं। बाढ़ से हज़ारों बीघा फसल नष्ट हो गयी है और सरकारी स्कूल पानी से भरे हुए हैं।
श्री दुबे ने कहा कि बाढ़ के कारण धान की फसल डूब गयी है और बाढ़ प्रभावित ज़िलों में ज्वर व दूसरी बीमारियां फ़ैल रही हैं, लेकिन इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES