Breaking News

अमन-चैन और विकास के मुद्दे पर अखिलेश ने भाजपा को आड़े हाथों लिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जिनकी मंशा अमन-चैन बिगाड़ना है, उनका मकसद विकास नहीं हो सकता है। भाजपा की सोच विकास विरोधी है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाकर सामाजिक सद्भाव को खराब कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश को दंगों और झगड़ों की आग में झोंक रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में दस वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में झूठ और लूट चल रही है। जनता भाजपा के खिलाफ है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराई भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे है। संविधान की शपथ लेने के बाद भी भेदभाव पूर्ण और द्वेषभावना से कार्य कर रहे हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धोखा दे रहे है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहा है। गन्ना किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। धान खरीद की व्यवस्था नहीं है। किसान, नौजवान, गरीब मध्यम वर्ग समस्याओं में उलझा है। भाजपा सरकार समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए हर दिन नए-नए साजिश और षड्यंत्र कर रही हैै। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर उसके षड्यंत्रों का करारा जवाब देगी।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES