Breaking News

UPSRTC एवं इंडियन बैंक के मध्य MOU, VLTD एवं पैनिक बटन का भी शुभारंभ

– परिवहन निगम बेहतर, सुलभ एवं सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध – दयाशंकर सिंह
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एवं इंडियन बैंक के मध्य परिवहन निगम के कार्मिकों का स्वेच्छा से वेतन खाता इंडियन बैंक में खोले जाने पर बैंक द्वारा बीमा आदि की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में एम०ओ०यू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन सेवा एक रिस्की सेवा है, ऐसे में हमारे कर्मचारियों के लिए यह एम ० ओ ० यू काफी लाभकारी साबित होगा। परिवहन मंत्री ने व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं पैनिक बटन का भी बटन दबाकर शुभारंभ किया। अब लोग घर बैठे ही बसों की लोकेशन जान सकेंगे और उसी के अनुसार स्टेशन अपने परिजन को लेने पहुंचेंगे। इसके अलावा आकस्मिक स्थिति में पैनिक बटन दबाकर इमरजेंसी सेवा भी प्राप्त की जा सकती है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि यह कोई नहीं चाहता कि उसके परिवार का कोई भी व्यक्ति असमय मृत्यु का शिकार हो, लेकिन ऐसी स्थिति में परिवार संकट में ना आए इसलिए इंडियन बैंक ने एक आत्मविश्वास पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में मृतक के परिजन को एक करोड रुपए का बीमा कवर मुहैया कराएगी। इसके अलावा टर्म लाइफ पॉलिसी भी बैंक ने उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंटल केस में 10 लाख रुपए तक की सहायता मृतक की बेटी की शादी के लिए एवं 10 लाख रुपए तक की सहायता मृतक के बच्चे को हायर एजुकेशन के लिए बैंक उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इंडियन बैंक से कर्मचारी जुड़े और बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है इस पॉलिसी का लाभ उठाए। इस अवसर पर उन्होंने चालकों एवं परिचालकों की वर्दी के लिए 1800 रुपए का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह, प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडियन बैंक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES