Breaking News

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का जुटना बहुत बड़ी बात : प्रधानमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अमेठी 14 अक्टूबर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता – 2023 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। साथ ही लगभग 700 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।
      इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में खेलों के लिए यह महीना बड़ा शुभ है। हमारे खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी लगा दी है। उन्हांने अमेठी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी जोश और आत्मविश्वास को हमें सम्भालना है, संवारना है, रोपना है, खाद पानी देना है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने वाले एथलीट्स बहुत बड़े बड़े शहरों से नहीं आए हैं। इनमें से बहुत से खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों से ही हैं।
     सांसद स्मृति ईरानी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर, 2023 को अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। विजेता खिलाड़ियों को आज पुरस्कृत किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व महिला एथलीट व भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पी0टी0 ऊषा तथा क्रिकेटर श्री सुरेश रैना का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया।
इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, संसदीय कार्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

ट्रांसजेंडर संशोधन बिल के विरोध में वाराणसी में किन्नर और ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रदर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। संसद में प्रस्तावित ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन बिल 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES