Breaking News

पूर्व विधायकों की बैठक, सात प्रस्तावों पर बनी सहमति

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में पूर्व विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्यदेव त्रिपाठी और सिराज मेहंदी ने की। इस बैठक में पूर्व जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई और सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक के दौरान सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा, जितनी वर्तमान परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए हम जनवरी में सभी की राय लेकर अगली बैठक की तारीख तय करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जी और विधानसभा अध्यक्ष से बड़ी संख्या में जाकर मिलेंगे। लोकतंत्र में हम सबकी हिस्सेदारी को कबूल कर, उसे स्वीकार किया जाए और हमारे अनुरूप हमें सम्मान दिया जाए, यह सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में पेंशन में वृद्धि, यात्रा भत्ता, टोल टैक्स माफी, पत्रों का संज्ञान, मुख्यमंत्री से मुलाकात, बस यात्रा में सीट आरक्षण एवं राष्ट्रीय पर्वों में आमंत्रण प्रस्ताव पारित किए गए।
सत्यदेव त्रिपाठी और सिराज मेहंदी ने इन प्रस्तावों को सरकार तक पहुंचाने और शीघ्र निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बैठक में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और लोकतंत्र में पूर्व जनप्रतिनिधियों के योगदान को मान्यता दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में जफर अली नकवी, हरेंद्र अग्रवाल, हरगोविंद सिंह, सरवर अली, आसिफ खान बब्बू, वीरेंद्र वर्मा, अशोक सिंह, अब्दुल हन्नान, राधे लाल रावत, आजाद कर्दम, राजेश मिश्रा, माधव प्रसाद, डॉ. हरगोविंद भार्गव, शमशेर बहादुर सिंह, दाऊद अहमद, डॉ. सिद्धार्थ शंकर, डॉ. आर्य काजमी, शतरुद्र प्रकाश, मोहम्मद अहमद, ओम प्रकाश सिंह, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का समन्वय सत्यदेव त्रिपाठी और इंसराम अली ने किया।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *