Breaking News

लोकबंधु राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने “आपातकाल का धूमकेतु राजनारायण” पुस्तक का विमोचन किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 दिसंबर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज समाजवाद के महान क्रान्तिकारी योद्धा लोकबंधु राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
श्री यादव ने कहा कि राजनारायण जी का संघर्ष और राजनैतिक सफर प्रेरणादायक है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में राजनारायण जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनकी पुण्यतिथि पर अन्याय के खिलाफ हर हाल में खड़े होने का संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि हैं। लोकबंधु आपातकाल के दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ डटकर खड़े रहे। रायबरेली के ऐतिहासिक चुनाव में विजयी होकर राजनारायण संसद पहुंचे। जिससे लोकतंत्र में आम जनता का भरोसा मजबूत हुआ। बिना समाजवाद के बड़ा बदलाव नहीं हो सकता। जनहित में महत्वपूर्ण कार्य समाजवादी सरकार में ही सम्भव हैं। बीजेपी सरकार जाने वाली है। 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे।
अखिलेश यादव ने डॉ0 युगेश्वर और जे.एस. सिंह द्वारा आपातकाल का धूमकेतु राजनारायण पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, अम्बिका चौधरी, नारद राय, राजीव राय,जयशंकर पाण्डेय, अरविन्द कुमार सिंह, पूनम यादव, प्रिया अग्रवाल, सुरेश यादव, मिराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES