Breaking News

अमृतलाल नागर के नाम पर चौक चौराहा, पुण्यतिथि पर महापौर ने किए विकास कार्यों के शिलान्यास

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में महान साहित्यकार अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि पर चौक चौराहे का नामकरण “पद्म विभूषण श्री अमृतलाल नागर चौराहा” किए जाने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

समारोह की शुरुआत महापौर द्वारा अमृतलाल नागर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमृतलाल नागर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लखनऊ की तहजीब, संस्कृति और जनजीवन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण न केवल साहित्य जगत का सम्मान है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

इस अवसर पर चौक कालीजी बाजार वार्ड में छह विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। मिर्जा मंडी मोहल्ले में एमबी हॉस्पिटल से भूपेंद्र नाथ मल्होत्रा के आवास तक 9.85 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। शंकरी टोला में चम्पू जी हनुमान मंदिर से अजय व अचल अग्रवाल के भवन होते हुए पत्रकार हिमांशु के आवास तक 9.90 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण होगा। श्री कोनेश्वर मंदिर से एमपी हॉस्पिटल तक 9.80 लाख रुपये की लागत से सड़क व नाली बनाई जाएगी।

इसके अलावा शंकरी टोला पार्क, दर्जी बगिया पार्क, टंडन फव्वारा व लाजपतनगर पार्क की रंगाई-पुताई पर 9.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि सोंधी टोला पार्क में बाउंड्री, गेट व फुटपाथ निर्माण के लिए 19.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, व्यापारी प्रतिनिधि, कवि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में साहित्यकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Check Also

पूर्व सपा प्रत्याशी अरूणेश यादव समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और समावेशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES