Breaking News

चेतना संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुग्राम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था चेतना ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम दृ “हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य” को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम गुरुग्राम स्थित संस्था द्वारा संचालित 11 वैकल्पिक शिक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
ये शिक्षा केंद्र गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों नाथूपुर, चक्करपुर गांव, घाटा, जलवायु टावर, वजीराबाद, निरवाना, परला, श्रडक्, गोगा और घसोला में स्थित हैं, जहाँ वंचित समुदायों के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, किशोरों और महिलाओं को प्लास्टिक प्रदूषण, जल एवं वायु संरक्षण, वृक्षारोपण और कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई।
चेतना संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने बताया “पर्यावरण की रक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। चेतना का प्रयास है कि हम न केवल बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाएं, बल्कि हर समुदाय को इस दिशा में जागरूक और सक्रिय भागीदार बनाएं।”
चेतना संस्था के समन्वयक राजेंद्र कुमार ने बताया चेतना आने वाले समय में भी इसी तरह के जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से सतत विकास और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में कार्य करती रहेगी।
इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से राजेंद्र कुमार, अग्रीमा वर्मा, समरीन, रजनी, रीनू, ममता, मिनाक्षी, मनीष, राजेश, सीमा कुमारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES