Breaking News

यमुना नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग आदि विकास हेतु धन स्वीकृत – केशव प्रसाद मौर्य

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
फिरोजाबाद 16 सितम्बर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत जनपद फिरोजाबाद के विधानसभा क्षेत्र शिकोहाबाद में ग्राम रामदासपुरा के पास यमुना नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य हेतु रू0 57 करोड़ 65 लाख 24 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उ0प्र0 शासन द्वारा इस कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में रू0 14 करोड़ 41 लाख 31 हजार की धनराशि आवंटित भी की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग की होगी तथा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिकाओं के सुसंगत प्राविधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप किया जाय।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES