Breaking News

उपमुख्यमंत्री कि पहल पर शहीदों के नाम पर सड़कों का नाम किया गया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर उ0प्र0सरकार द्वारा प्रयागराज में ग्राम कनेहटी रेलवे फाटक से तारडीह (फतेहगंज) संपर्क मार्ग का नामकरण “शहीद रमाकांत यादव मार्ग” के नाम से किया गया है तथा मुरादाबाद में मुरादाबाद – फर्रुखाबाद मार्ग से रहौली होकर चितौरा मार्ग (ग्रामीण मार्ग) लंबाई 6.5 किलोमीटर का नामकरण “शहीद प्रदीप कुमार” के नाम से किया गया है।
बरेली जनपद में दिल्ली -लखनऊ मार्ग पर चौपला चौराहे पर 3 लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं बरेली – बदायूं मार्ग एस 0एच0- 33 एवं पुराना बस स्टैंड साइड में दो लेन ऊपरिगामी सेतु का नामकरण “अटल बिहारी वाजपेई उपरिगामी सेतु” के नाम से किया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य के निर्देशों के क्रम में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *