Breaking News

महाराजा सुहेलदेव विजय स्मृति दिवस पर भव्य विजय जुलूस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। महाराजा सुहेलदेव विजय स्मृति दिवस समिति द्वारा महाराजा सुहेलदेव विजय स्मृति दिवस अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन दारुलशफा गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर महाराजा सुहेलदेव तिराहा तक विशाल विजय जुलूस के रूप में सम्पन्न हुआ। इस दौरान दर्जनों वाहनों में सवार कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लिए जयघोष करते हुए पहुंचे। जुलूस के समापन पर प्रान्त संयोजक अनुराग शुक्ल ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अनुराग शुक्ल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि वह सनातन धर्म और भारतीय आत्मसम्मान के महान रक्षक थे। उन्होंने आक्रांता सालार गाजी को बहराइच की युद्धभूमि में परास्त कर यह सिद्ध किया कि भारत की भूमि पर कोई विदेशी अत्याचारी अधिक दिन टिक नहीं सकता। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है।
महाराजा सुहेलदेव का संक्षिप्त परिचय:
महाराजा सुहेलदेव 11वीं शताब्दी के एक पराक्रमी हिन्दू राजा थे, जिनका साम्राज्य आज के उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में फैला था। जब गजनवी आक्रमण के बाद भारत के उत्तरी भूभाग पर जब इस्लामी आक्रांताओं का संकट गहराया तब सुहेलदेव ने भारतीय गौरव और धर्म की रक्षा के लिए तलवार उठाई। बहराइच की प्रसिद्ध लड़ाई में उन्होंने गजनवी सेना के सेनापति सालार सैय्यद गाजी को निर्णायक रूप से पराजित किया। उनके शौर्य और बलिदान को आज भी राष्ट्र गौरव की गाथा के रूप में याद किया जाता है।
विजय स्मृति दिवस कार्यक्रम में कई समाजसेवी शामिल हुए, जिनमें प्रचार प्रमुख विकास षुक्ल, अनुराग शुक्ल, विजय बहादुर सिंह, सुनील अग्रवाल, रचित सोढ़ी, अनिल राज चैधरी, वाशु प्रजापति, अनमोल प्रजापति, विपिन प्रजापति, पंकज त्रिपाठी, अनीता तिवारी, रीता नाथ, सरिता बाजपेई, रिंकी सिंह, लक्ष्मी मिश्रा अजय मिश्रा, अभिषेक सिंह, अशोक मोदी, पप्पू श्रीवास्तव कनौसी, शाश्वत बाजपेई, विजय कुमार, रमेश चंद्र सोनी, विपिन कुमार सहित दक्षिण जिला संयोजक अनीता, उत्तर जिला संयोजक हरीश बंसल आदि षामिल हुए।
प्रचार प्रमुख विकास षुक्ल ने बताया कि समिति द्वारा यह संकल्प लिया गया कि महाराजा सुहेलदेव जैसे वीरों की गाथा को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाएगा ताकि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व हो और वह राष्ट्रधर्म के प्रति निष्ठावान बने।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES