Breaking News

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा
लखनऊ। राजधानी में रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गोमतीनगर के मंत्री आवास और विभव खंड फीडर में खराबी आने से करीब 50 मिनट तक बिजली गुल रही। इसके अलावा हजरतगंज, चौक, चिनहट, मॉल और सरोजनी नगर समेत कई क्षेत्रों में भी कुछ समय के लिए आपूर्ति प्रभावित हुई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम दर्ज किया गया था। विभाग ने बताया कि 4 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आएगी। इसका असर 6 मई तक रहने की संभावना है। राहत की बात यह है कि 10 मई तक प्रदेश में लू चलने के आसार नहीं हैं।

Check Also

सूर्य घर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश, लाखों परिवारों को मिल रही राहत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES