Breaking News

एक हफ्ते तक मनाया जायेगा आजादी का जश्न, जश्न ए आजादी ट्रस्ट की बैठक संपन्न

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर जश्न ए आजादी ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल फैशन टी वी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की चेयरपर्सन रजिया नवाज ने की तथा संचालन वामिक खान ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि पिछले साल की तरह इस बार की एक सप्ताह तक आजादी का जश्न मनाया जायेगा।बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की चेयर पर्सन रजिया नवाज ने कहा कि स्वंतत्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार है बस इसी भावना के साथ आजादी का महा उत्सव हम सब मिलकर धूम धाम से मनाएंगे।
बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मुर्तुजा अली, अब्दुल वहीद और जुबैर अहमद ने कहा की 15 अगस्त से एक हफ्ते पहले ही हम सब लखनऊ में विभिन्न आयोजन करके आजादी का जश्न मानने की शुरूवात करेंगे।उन्होंने बताया कि हिन्दू, मुसलिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध आदि सभी एक साथ मिलकर आजादी के इस महा उत्सव में शामिल होंगे।साथ ही 15 अगस्त के झंडारोहण में सभी धर्मों के धर्म -गुरु शामिल होकर एकता और अखंडता का संदेश देंगे और राष्ट्रीय पर्व पर देश की खुशहाली और अमन शांति की दुआ भी करेंगे। इस बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, महामंत्री निगहत खान, चेयर पर्सन रजिया नवाज, कोषाध्यक्ष वामिक खान, संस्थापक सदस्य अब्दुल वहीद, मुर्तुजा अली, जुबैर अहमद, योगगुरु के डी मिश्र आदि मौजूद थे।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *